फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच किलो हेरोइन, दो किलो अफीम के साथ पांच आरोपी पकड़े

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने वार्ता के दौरान कहा कि हाल ही में क्राइम ब्रांच की एक टीम नाखां वाला बाग चौक, भारगो कैंप से दशमेश नगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र बलबीर सिंह निवासी भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसके पास से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसके खिलाफ जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ अमृतसर शहर में पहले से ही मामला दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में सीआईए स्टाफ की एक टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नियमित गश्त के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुशील कुमार उर्फ सुजल पुत्र रमेश कुमार निवासी टांडा-उड़मुड़ होशियारपुर, मनदीप सिंह पुत्र जोगिंदरपाल निवासी ग्रीन एवेन्यू जालंधर और गगनदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव तलवंडी मांगे खां फिरोजपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की। सुशील कुमार के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले लंबित हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में स्पेशल सेल की टीम ने मकसूदां-नंदनपुर रोड इलाके में गश्त के दौरान अशोक नगर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जांच करने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ गोरा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नवयुग कॉलोनी, मकसूदां, जालंधर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1, जालंधर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। हरजिंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें