फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में देर रात शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में फायरिंग

जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में देर रात हथियारबंद युवकों ने सरेआम फायरिंग कर दी और फिर एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।  जानकारी के अनुसार, युवक काली रात को अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों में छिप गए। फायरिंग के बाद हमलावरों ने काली को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। युवक के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें