फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar West By Election: जालंधर पश्चिम उपचुनाव में मोहिंदर भगत की जीत, शीतल अंगुराल की हुई हार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 13 Jul 2024 01:44 PM IST

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत लिया है। उपचुनाव में चल रही परंपरा इस बार भी बरकरार रही और सत्तापक्ष के हाथ ही जीत की चाबी लगी। मोहिंदर भगत ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। मतगणना 13 राउंड में पूरी हुई। हर राउंड में मोहिंदर भगत की लीड बढ़ती गई और उन्होंने 37325 मतों से चुनाव जीत लिया। भाजपा के शीतल अंगुराल सात राउंड में तीसरे नंबर पर रहे। आठवें राउंड में वे दूसरे नंबर पर आए लेकिन आम आदमी पार्टी की लीड नहीं तोड़ सके। वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर भी किसी राउंड में बढ़त नहीं बना पाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें