फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तरनतारन में पंजाब शिवसेना उपाध्यक्ष व शहरी अध्यक्ष गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 05:03 PM IST

तरनतारन शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू को गत रात तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय तरनतारन शहरी अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार 2 दिन पहले शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद जिले के एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा ने मामले को गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह पूरा नाटक रचा था जबकि पहले उसके पास एक ही कर्मचारी था, जिसे बढ़ाना चाहता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें