फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के सरपंच चिकन एंड फिश प्वाइंट में तोड़फोड़, हवा में फायरिंग कर फैलाई दहशत

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 10:26 AM IST

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित सरपंच चिकन एंड फिश प्वाइंट पर रविवार रात को और सोमवार दोपहर को गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। सरपंच चिकन एंड फिश प्वाइंट पर खाना खाने आए व्यक्ति पहले तो आपस में ही लड़ने लगे और जब मालिक द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने रसोईये से मारपीट की तथा सरपंच चिकन एंड फिश प्वाइंट पर काफी तोड़फोड़ की। इतने पर भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उन्होंने हवाई फायर कर वहां दहशत फैला दी। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है तथा पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर में दर्ज मनजोत सिंह निवासी खुरमपुर, पुलिस स्टेशन सदर फगवाड़ा जिला कपूरथला ने अपने बयान में बताया कि वह सरपंच ढाबा खुरमपुर होशियारपुर रोड फगवाड़ा का मैनेजर है। 28 दिसंबर को रात के करीब 8.30 बजे जसकरन, प्रशांत, पारस, कुणाल निवासी फगवाड़ा तथा 10/11 व्यक्ति उनके ढाबे पर आए तथा खाने-पीने के लिए कमरे में बैठ गए। कुछ देर बाद वे आपस में बहस करने लगे तथा एक-दूसरे को बुरा-भला कहने लगे। तथा रात के करीब 11:45 बजे इनमें से दो व्यक्ति कमरे से बाहर आंगन में आए तथा मेरे साथी विजय सिंह राणा उर्फ रिंकू को बुरा-भला कहने लगे। मैंने उनको समझाया कि ऐसा न करो तो उनके साथ वाले व्यक्ति बाहर चले गए। ये व्यक्ति आंगन में ही रहे तथा बाद में उन्होंने मेरे आंगन में से खंबा उखाड़ कर मेरे रसोइए विजय सिंह राणा उर्फ रिंकू के दाहिने कंधे पर वार किया तथा बाहर भाग गए। थोड़ी देर बाद वे सब इकट्ठा हो गए और मैंने उन्हें समझाया कि लड़ाई नहीं होनी चाहिए तो वे सब वहां चले गए। मैंने शटर बंद किया तो वे ईंटें फेंकने लगे और चले गए। एक आदमी का आईफोन आंगन में पड़ा मिला जहाँ से खंबा उखाड़ा था। जब फ़ोन बजने लगा, जब फ़ोन उठाया तो वह आदमी बुरी तरह बोलता और धमकी देता। इसके बाद 29 दिसंबर को दोपहर 12:45 बजे ये लोग फिर अपनी गाड़ियों में आए और धारदार हथियारों से शटर तोड़ने की कोशिश की और ताला तोड़ दिया और बाहर लगे बोर्ड, गमले, सीसीटीवी कैमरे, वॉशिंग मशीन, बिजली के मीटर के बॉक्स तोड़ दिए। फिर बाद में उन्होंने सड़क पर हवा में फायरिंग की। उनके पास एक भूरी स्विफ्ट, एक सफेद शेवरले कॉर्वेट और एक सफ़ेद आई-20 थी। ये लोग दोपहर करीब 3 बजे फिर आए और हमें बाहर खड़ा देखकर वापस चले गए। इन लोगों ने मेरे रसोइया को चोट पहुंचाई है और ढाबे का सामान तोड़कर, गाली-गलौज करके, धमकी देकर और डर पैदा करने के लिए हवा में फायरिंग करके उसे नुकसान पहुंचाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें