पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर एक बार फिर से विवाद खडा हो गया है। दरअसल पीएम के दौरे के कारण मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके। दरअसल सीएम चन्नी के हेलीकाप्टर को उड़ने की इजाजत ही नहीं मिली। क्योंकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कारण पंजाब में नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में सुनील जाखड़ ने होशियारपुर रैली में मंच से कहा कि, 'सीएम का यहां आना तय था लेकिन यह शर्मनाक है कि उनकी अनुमति रद्द कर दी गई। अगर चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं लेता है, तो मैं समझूंगा कि ये चुनाव एक दिखावा है। कुछ दिन पहले पीएम ने कहा था कि जब वह पंजाब आए तो उन्हें फिरोजपुर नहीं जाने दिया गया और उनकी जान को खतरा था। आज जब चरणजीत सिंह चन्नी को होशियारपुर आने से रोका जा रहा है, तो मैं मोदी साहब से अनुरोध करता हूं कि इस पर कुछ प्रकाश डालें