फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पंजाब में शीतलहर और घनी धुंध का असर, फिरोजपुर में ट्रेनें प्रभावित

पंजाब में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान गिरने के साथ घनी धुंध ने जनजीवन को प्रभावित किया है। फिरोजपुर में धुंध का सबसे अधिक असर रेलवे यातायात पर देखने को मिला, जहां कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। घनी धुंध के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया। वहीं अनेक ट्रेनें अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मौसम साफ होने तक ट्रेनों की गति नियंत्रित रखी जा रही है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी शीतलहर और धुंध जारी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें