फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: पंजाब में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा, येलो अलर्ट और स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 10 Jan 2026 01:14 PM IST

पंजाब में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही, जबकि राज्य में घने कोहरे और शीतलहर का असर बना रहा। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य के पास पहुंच गया। बठिंडा 4.4 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। घने कोहरे के कारण एसबीएस नगर में दृश्यता केवल 50 मीटर, पटियाला में 400 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और अमृतसर में 800 मीटर तक ही सीमित रही। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने और कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 17.8 डिग्री का अधिकतम तापमान रूपनगर में रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे था। अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा: लुधियाना 14.0 डिग्री, पटियाला 14.8 डिग्री, पठानकोट 16.5 डिग्री, बठिंडा 14.7 डिग्री, मानसा 16.2 डिग्री, होशियारपुर 14.6 डिग्री और फाजिल्का 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह शीतलहर और कोहरे का असर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद ठंडा है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीत लहर के साथ ठंडा दिन रहने की चेतावनी जारी की है। हालांकि शनिवार को सुबह खिली धूप से लोगों को राहत मिली है। 11 से 16 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें