फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना मिलने पर दो तस्करों को काबू किया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच किलो 775 ग्राम हेरोइन, चार मोबाइल व एक कार बरामद की है। इनके और साथियों के बारे जानकारी मिली है पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।