फाजिल्का के थाना अरनीवाला पुलिस ने नशे का टीका लगाने से एक व्यक्ति की मौत होने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार बीरबल सिंह ने बताया कि दीवान सिंह पुत्र लछमन सिंह निवासी टाहलीवाला बोदला ने पुलिस को शिकायत दी कि सागर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी चाहला वाली और गोरा सिंह निवासी टाहलीवाला बोदला, जो कथित तौर पर चिट्टे का सेवन करने के आदी हैं, 17 अगस्त को उसके बेटे किरनजीत सिंह को अपने साथ ले गए थे। उक्त दोनों व्यक्तियों ने किरनजीत सिंह को कथित तौर पर जबरदस्ती नशे का टीका लगाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी