फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में हाईटेंशन तार से करंट लगने से युवक की मौत

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 03:32 PM IST

मोगा के गांव बूटर में बिजली का काम करते समय 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रानियां निवासी मनप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह गांव बूटर निवासी सरनाम सिंह के नए बन रहे मकान में पाइप फिटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान जब वह छत पर कटर चला रहा था, तभी मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली की तार से उसका सिर टकरा गया। तेज करंट लगने से मनप्रीत सिंह छत से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद साथियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें