फिरोजपुर मंडल में 15 मई से 5 जून तक ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों द्वारा मनाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन फिरोजपुर कैंट, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा, ब्यास आदि स्टेशनों पर बैनर, पैम्फ्लेट तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलयात्रियों को पैम्फ्लेट बांटे गए तथा यात्रा के दौरान पानी का बोतल अपने साथ रखने हेतु जागरूक किया गया। यात्रियों को बताया गया कि अपने साथ पानी की बोतल रखने से स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध रहता है, बार-बार प्लास्टिक बोतल खरीदने की आवश्यकता कम होती है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलता है। इसके अलावा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में भी काउंसलिंग की गई।