फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में दुकान से लॉटरी टिकट का पैकेट चुरा ले गई महिला

फिरोजपुर शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक के नजदीक लॉटरी की दुकान से एक महिला लॉटरी का पैकेट चुरा कर ले गई। दुकान के संचालक देवेंद्र पाल सिंह का कहना है कि 10-10 रुपये की लॉटरी का एक पैकेट था। उन्होंने देखा कि उक्त पैकेट उनके स्टाल से गायब है। जबकि उन्होंने उस पैकेट से टिकट बेची नहीं थी। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक महिला उक्त पैकेट उठाकर अपनी चुनरी में छिपाती दिख रही है। सिंह का कहना है कि उक्त पैकेट की टिकटों के नंबर हर जगह लिखे होते हैं। ईनाम निकलने पर भी उक्त महिला को ईनाम नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें