गांव नरूआना और जयसिंहवाला के पास मंगलवार को एक ने धान की रोपाई के बाद सड़क किनारे आराम कर रही एक महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका रानी कौर दो छोटे बच्चों की मां थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने टिप्पर चालक को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सदर के थानाध्यक्ष मुनीष कुमार ने बताया कि चालक हिरासत में है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ महिलाएं टिप्पर को आता देख हट गईं लेकिन रानी कौर पीछे नहीं हट पाईं। रानी कौर के बच्चों और पति का रो-रोकर बुरा हाल है।