फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में दूषित पानी से लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया बीमारी फैलने के बाद ग्रामीणों को टैंकरों के माध्यम पानी की सप्लाई की जा रही है। वाटर वर्क्स का पानी पीने लायक नहीं है। पानी के लिए सभी सैंपल फेल पाए गए हैं।