फिरोजपुर रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों द्वारा मनाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान शुक्रवार को मंडल की स्काउट एवं गाइड की टीम द्वारा अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और रेलकर्मियों को पर्यावरण के महत्त्व और एकल उपयोग प्लास्टिक के हानिकारक उपयोग के बारे में जागरूकता किया गया।