पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। मामला हिट एंड रन केस का है। दोपहर करीब 12 बजे मंडी गोबिंदगढ़ से सरहिंद नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतकों की लाशें हाईवे पर पड़ी थी।