फिरोजपुर में पावर ऑफ अटॉर्नी टर्निंग के आधार पर गलत तरीके से जमीन की रजिस्ट्री किए जाने का एक मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर तहसील ऑफिस के दो रजिस्ट्री क्लर्कों को निलंबित किया गया है। एसडीएम गुरमीत सिंह मान ने बताया कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुई थी। उक्त वीडियो को डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने काफी गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच करवाई। जांच में तहसील ऑफिस की एक महिला रजिस्ट्री क्लर्क व एक पुरुष रजिस्ट्री क्लर्क आरोपी पाया गया। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है। पंजाब पुलिस के अधिकारी भी जांच कर रहे हैं और संबंधित विभाग भी इस मामले की तहकीकात में लगा हुआ है। फिलहाल अधिकारियों ने दोनों रजिस्ट्री क्लर्कों को निलंबित कर दिया है।