फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार के राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में फिरोजपुर के दो सरकारी डॉक्टर सम्मानित

Nivedita Updated Fri, 03 Jul 2026 03:30 PM IST

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में फिरोजपुर जिले के सिविल अस्पताल के दो डॉक्टरों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आंचल नंदराजोग और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विशाल बजाज को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और जनसेवा के लिए सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मीनाक्षी ढींगरा ने दोनों चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दोनों डॉक्टरों ने अपनी मेहनत, लगन और मरीजों के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सहायक सिविल सर्जन डॉ. सुषमा ठक्कर ने भी दोनों चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देकर विभाग का नाम रोशन करेंगे। समारोह के अंत में सिविल सर्जन ने दोनों सम्मानित डॉक्टरों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। जिला मास मीडिया अधिकारी संजीव शर्मा, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी अंकुश भंडारी और नेहा भंडारी ने कहा कि फिरोजपुर का स्वास्थ्य विभाग आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें