फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: कार सवार दो तस्कर एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Dec 2025 05:41 PM IST

मोगा की निहाल सिंह वाला पुलिस ने कार सवार दो नशा तस्करों को 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार नंबर PB-02-ET-3319 में सवार कुछ युवक बरनाला की ओर से बधनी कलां की तरफ भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिलासपुर पुल के नीचे नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार आरोपियों की पहचान कुलबीर सिंह और गुरजिंदर सिंह, निवासी जिला अमृतसर के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना निहाल सिंह वाला में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें