फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 258 ग्राम हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा विरोधी अभियान के तहत 258 ग्राम हेरोइन समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डोगर बस्ती निवासी परमिंदर सिंह उर्फ सोहनी और बाजीगर बस्ती निवासी सतनाम सिंह उर्फ लंडा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की टीम फिरोजपुर रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेमनाले के पास मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े दोनों युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि एक आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी समेत गंभीर धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें