फिरोजपुर सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान आरोपियों से नशे की खेप बरामद हुई है। तस्करों से 2 किलो 160 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों भाई पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। थाना सदर व कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।