मोगा सिटी साउथ पुलिस ने स्कूटी चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई स्कूटी को भी बरामद किया है। आरोपी गुरु नानक नगर निवासी विनय कुमार के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चोरी कर ले गए थे। यह पूरी वारदात नजदीकी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह और अश्वनी कुमार दोनों निवासी मोगा के तौर पर हुई है।