फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में एटीएम में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 03:04 PM IST

मोगा के कोट ई सेखां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में धोखाधड़ी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर 63 एटीएम कार्ड, एक स्वाइप मशीन और एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी रमनदीप सिंह बताया कि 6 जून को कोट ई सेखां, मेहरा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में हैप्पी सिंह नामक व्यक्ति पैसे निकालने पहुंचे थे। उसी समय दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एटीएम के भीतर घुसे और हैप्पी सिंह से जबरन एटीएम कार्ड छीन लिया। उन्होंने कार्ड से पैसे निकाल कर हैप्पी सिंह को धक्का देकर भागने लगे।लेकिन एटीएम के बाहर मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोट ई सेखां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 63 एटीएम कार्ड,1 स्वाइप मशीन 1 मोटरसाइकिल (नंबर: HR-08F-4401) कब्जे में लिया ।आरोपियों की पहचान राकेश कुमार,सत्यबान, पुत्र निवासी बरवाला, जिला हिसार हरियाणा । दोनों पर थाना कोट ई सेखां में मामला दर्ज कर लिया हे ।आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके और इनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें