फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में 190 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 190 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान खुकराना दाना मंडी इलाके में पहुंची थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आकाशदीप उर्फ सैमल और सागर, निवासी फिरोजपुर, हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं और दाना मंडी में ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने तुरंत रेड कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें