फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: रेलवे स्टेशन के पास लोगों को गुमराह कर सामान उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 28 गिरफ्तार, डंडे और लोहे की रॉड बरामद

बठिंडा रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों और आम लोगों को गुमराह कर उनका सामान चोरी करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 28 महिला-पुरुषों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि नामजद आरोपित लोगों को अलग-अलग तरीकों से गुमराह कर उनका सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो डंडे और लोहे की एक वस्तु बरामद करने का भी दावा किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस नामजद आरोपितों की भूमिका के साथ-साथ इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार इस गिराेह से जुड़े कुछ लाेग नशे के आदि है, जोकि नशे के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते थे। थाना कोतवाली के इंचार्ज व इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि वह बीती 7 अगस्त को पुलिस कर्मचारियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में रेलवे स्टेशन बठिंडा के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं और युवक लोगों को गुमराह कर उनका सामान चोरी कर लेते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद थाना कोतवाली बठिंडा में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें