फिरोजपुर में कान्वेंट स्कूल के मोड़ के नजदीक ट्रक और कार की भिड़ंत में सेना के दो जवान जख्मी हो गए। दोनों को जख्मियों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल कराया गया है । दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ऋषभ कुमार ने बताया कि दो लोग जख्मी हालत में लाए गए हैं जो सैन्य कर्मी हैं। इनमें से एक की पहचान हो पाई है, जिसका नाम रविंद्र यादव है। दोनों को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।