शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन करते हुए फिरोजपुर शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर स्थित उनके बुत पर लोगों ने फूलों की मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजनीतिक दलों और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह के संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति और साहस की प्रेरणा देता है। उपस्थित लोगों ने शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके बलिदान को नमन किया।