फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवक ड्राइवर से ऑटो छीनकर हुए फरार, आरोपी सीसीटीवी में कैद

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:53 AM IST

पठानकोट में 3 युवकों द्वारा एक ऑटो ड्राइवर से उसका ऑटो छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिट्टू निवासी पठानकोट ने बताया कि वह बस स्टैंड पर ऑटो में सवारियों के इंतजार में खड़ा था। तीन युवक उसके पास आए और उससे कहा कि चौके वाले कुएं पर जाना है, कह कर उसे ले गए। जब वह चौके वाले कुएं पर पहुंचे तो उससे ऑटो सुजानपुर की तरफ मोड़ने को कहा गया और उसके बाद फूल प्यारा रोड पर उसे धक्का मार कर ऑटो से बाहर निकाल दिया और ऑटो में रखे उसके पैसे और मोबाइल भी लेकर फरार हो गए और ड्राइवर के साथ मारपीट की। पीड़ित ऑटो चालक ने बताया कि ये तीनों सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं, जिस संबंध में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें