फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में तीन महिला नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर

पंजाब के बठिंडा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की तरफ से बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन ड्रग तस्कर महिलाओं के घरों को ध्वस्त किया है। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी बठिंडा जसमीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने घरों की पहचान की है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद मांगी गई थी। इसके लिए हम धोबियाना बस्ती में आए हैं। नशा तस्कर महिलाओं में मनजीत कौर उर्फ बीरन निवासी गली नंबर 01 धोबियाना बस्ती, सब-डिवीजन फूल के थाना दयालपुरा के क्षेत्र में जसविंदर कौर उर्फ जस्सी निवासी गली नंबर 01 नजदीक ठेका धोबियाना बस्ती और रानी कौर निवासी भगता भाई के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ करीब 15 मामले दर्ज हैं। नशे की काली कमाई से बनाई गई अवैध इमारतों को प्रशासन ने ढहा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें