नंगल के गांव भिबोर साहिब में चोरों ने घर के निकट खड़ी आई 20 कार के सभी चारों टायर और दो टैम्पूओं की बैटरियों को चुरा लिया। नया नंगल पुलिस के एएसआई हरजिंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके का जायजा लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आई20 के मालिक सुशील कुमार ने कहा कि प्रतिदिन की तरह बीती रात लगभग 7.30 बजे उसने अपनी गाड़ी खड़ी की थी और सुबह करीब साढे़ सात बजे किसी ने उसे बताया कि उसकी गाड़ी के चारों टायर गायब है और उसकी गाड़ी के साथ खड़े दो टैम्पूओं की बैटरियों को भी चोर चुरा ले गए हैं।