फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा ने उपाध्यक्ष डा.सुभाष शर्मा के नेतृत्व में नंगल रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा.सुभाष शर्मा के नेतृत्व में आज नंगल रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया। इस माैके पर उनके साथ डा. परमिंद्र शर्मा के अलावा पार्षद रणजीत सिंह लक्की,डा. रजिंद्र कुमार, महिला पार्षद ममता कपिला के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। डा.सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब आ रहे है। वे श्री आंनदपुर साहिब सहित पंजाब के कई रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण करेंगे। इसी सिलसिले में पंजाब भाजपा द्वारा पंजाब के 30 शहरों के रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर सतलुज फिल्म पर लगी रोक को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होने कहा कि इस फिल्म पर लगी रोक को लेकर भाजपा का कोई लेना देना नही है  लेकिन उन्होने कहा कि फिल्म में एक वर्ग की ही बात की गई जबकि उस दौरान पीड़ित हुए हर वर्ग को इंसाफ मिलना चाहिए था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें