फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब में मनाया जाएगा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब का प्रकाश पर्व, 7 अगस्त को होगा आयोजन

श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व इस वर्ष भी हर साल की तरह कीरतपुर साहिब में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) तथा कार सेवा किला श्री आनंदगढ़ साहिब के प्रमुख बाबा सतनाम सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर भाई जोगिंदर सिंह ने बताया कि कार सेवा किला श्री आनंदगढ़ साहिब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से प्रकाश पर्व को भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल शेड तैयार किया गया है, ताकि बारिश की स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा लंगर, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें