ममदोट (फिरोजपुर) के सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में 19 वर्षीय नौजवान की पीलिया से हुई मौत के बाद मेडिकल कैंप लगाया गया। 61 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। 12 पानी के सैंपल खरड़ लैब में भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि यहां पर पीलिया से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।