फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ मोगा ने तीन आरोपियों को दो देसी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ मोगा ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 पिस्टल बरामद की हे। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट सुखमंदर सिंह ने बताया कि एएसआई हरजिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान रेलवे फाटक, गांव मेहना के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि निशान सिंह निवासी अमृतसर तथा शरणजीत सिंह अमृतसर के पास अवैध हथियार हैं और ये दोनों इस समय बस अड्डा मेहना, लिंक रोड चुघावां वाली साइड बने शेड के अंदर किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर रेड की गई। रेड के दौरान दोनों आरोपियों निशान सिंह और शरणजीत सिंह को काबू कर लिया गया। इनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल .30 बोर सहित मैगजीन बरामद हुईं। दोनों आरोपियों पर थाना मेहना में मामला दर्ज लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि बरामद हथियार वे आगे शमशेर सिंह निवासी जिला फिरोजपुर को सप्लाई करने वाले थे। इस पर उक्त मामले में शमशेर सिंह उर्फ शेरा को नामजद करके शमशेर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है तथा बरामद हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। मामले में आगे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें