पूर्व अकाली मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को कभी उम्मीद नहीं थी कि केंद्र पंजाब से चंडीगढ़ छीनने की साजिश रचेगा। खासकर ऐसे समय में जब देश श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत के 350 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर पंजाब को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार पिछली नाइंसाफी को ठीक करेगी, जख्मों को और गहरा नहीं करेगी। आने वाले शीतकालीन सत्र में प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) बिल ने पंजाबियों को चौंका दिया है।