हजरत साबर दाता अली अहमद शाह कादरी का वार्षिक उर्स मुबारक हजरत शेख बाबा अब्दुल्ले शाह कादरी, हजरत बाबा गुलामी शाह, हाजी गुरु किरना महंत एवं कादरी मलंग बाबा अशोका की याद में सलाना उर्स मुबारक दरबार साबर दाता अली अहमद शाह कादरी, मम्मी शीला महंत साबरी भगतपुरा फगवाड़ा में मनाया जा रहा है। गद्दी नशीन सोनिया महंत की देखरेख में मनाए जा रहे उर्स मुबारक में दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार में माथा टेकने और अपनी मन्नतें मांगने पहुंचे। इस अवसर पर कव्वाली और भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध कव्वाल विजय मान ने अपनी कव्वालियों और भजनों से संगत को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया। प्रीति महंत नवांशहर वालों ने विशेष मेहमान के तौर पर हाजिरी लगाई। इस अवसर पर रितु महंत, गोल्डी महंत, रमन महंत तथा गगनदीप आदि के अलावा बड़ी गिनती में संगत उपस्थित हुई।