फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के सिलाई सेंटर में मनाया गया तीज महोत्सव

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद की ओर से स्थानीय जलालेआना रोड स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में संचालित सिलाई सेंटर में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्था की मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल और स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल सहित प्रांतीय सलाहकार नरेश पाल कांसल, सुभाष गोयल तथा दोनों शाखाओं के सरपरस्त टीआर अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर की इंचार्ज अध्यापिका ममता शर्मा ने की। इस अवसर पर सेंटर की छात्राओं ने सभ्याचारक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को चार चांद लगा दिए। छात्राओं ने पंजाबी बोली और गिद्दा की प्रस्तुतियां देकर तीज के मौसम का भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से पंजाबी संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। इस मौके पर सेंटर की इंचार्ज अध्यापिका ममता शर्मा ने तीज त्योहार के महत्व संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि तीज पंजाब की समृद्ध लोक संस्कृति और विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें