मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब पंजाब पर भी पड़ने लगा है। पंजाब के पठानकोट जिले में गैस सप्लाई प्रभावित हो गई है। पिछले करीब 5 दिनों से पठानकोट में एलपीजी के कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई कम पहुंच रही है। इस वजह से लोगों के घरों के साथ होटल, रेस्टोरेंट के भी चूल्हे जलना बंद हो चुके हैं।