फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने धर्मकोट में बाढ़ पीड़ित किसानों को दिया 1000 क्विंटल गेहूं का बीज

पंजाब में बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल वीरवार को मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित किसानों को 1000 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया। सुखबीर बादल ने कहा कि बाढ़ से पंजाब के लाखों एकड़ क्षेत्र की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अकाली दल किसानों के साथ खड़ा है और आगे भी उनकी हर संभव सहायता करता रहेगा। पार्टी की ओर से पहले चरण में धर्मकोट हलके के किसानों को बीज दिया जा रहा है, जबकि आने वाले 15 से 20 दिनों में और अधिक बीज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसान आगामी बुवाई सीजन के लिए तैयार हो सकें। पंजाब की जनता के सुख-दुख में शिरोमणि अकाली दल हमेशा साथ रहा है और आगे भी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें