जलालाबाद में नगर काउंसिल चुनाव के प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पार्टी प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने और चुनाव प्रचार को मजबूती देने के लिए जलालाबाद पहुंचे। उन्होंने उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने सुखबीर सिंह बादल से विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया और वहां से रवाना हो गए।