मोगा में रविवार और सोमवार की देर शाम गांव बोहना और मेहमेवाला में खेतों में पराली जलाने की तस्वीरें सामने आईं। सेटेलाइट में कैद हुई तस्वीरों के मुताबिक किसान शाम को 6 बजे के बाद खेतों में पराली जला रहे हैं। सोमवार तक मोगा जिले में टोटल 15 पराली जलाने का मामला सामने आया। एसडीएम मोगा सारंग प्रीत ने बताया कि मोगा जिले में अभी तक 15 मामले सामने आए हैं। मोगा सबडिविजन में 6 मामला सामने आए हैं। प्रशासन की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों से बैठकें कर रहे हैं और उन्हें पराली न जलाने की अपील कर रहे हैं। जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। जो भी किसान पराली को आग लगाते हुए पकड़ा जाएगा उनके ऊपर करवाई की जाएगी।