पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बड़ा बयान दिया है। संधवां ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट के संदर्भ में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कोई सीधे निर्देश जारी नहीं हुए हैं बल्कि सिंह साहिब (जत्थेदार) की तरफ से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। शुक्रवार को सुनाम में पूर्व मंत्री बाबू भगवान दास अरोड़ा की बरसी पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे संधवां ने कहा कि सरकार इन सुझावों पर पूरी गंभीरता से विचार करेगी और यदि सिख भावनाओं के अनुरूप जरूरत पड़ी, तो कानून में आवश्यक संशोधन भी किया जाएगा।