फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे कपड़े

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने दिवाली के अवसर पर मोगा की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे करीब एक हजार जरूरतमंद परिवारों को नए कपड़े बांटे। इस मौके पर मालविका सूद ने बताया कि पूरे देश में लोग दिवाली के त्योहार को नई कपड़ों, मिठाइयों और पटाखों के साथ बड़े धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन झुग्गी बस्तियों में रहने वाले कई परिवार ऐसे हैं जो इस त्योहार को ठीक से मना नहीं पाते।उन्होंने कहा, “इस बार मैंने सोचा कि इन परिवारों को भी थोड़ी सी खुशी दी जाए। इसलिए मोगा के विभिन्न इलाकों में जाकर करीब एक हजार परिवारों को नए कपड़े दिए ताकि यह लोग भी खुशी से दिवाली मना सकें।मालविका सूद ने सभी लोगों से अपील की कि दिवाली सिर्फ अपने परिवार के साथ ही नहीं, बल्कि इन जरूरतमंद परिवारों के साथ भी मनाएं, ताकि उनके घरों में भी खुशियों की रोशनी फैल सके।उन्होंने कहा कि वह हमेशा ऐसे परिवारों के साथ खड़ी हैं और हर जरूरत के समय उनकी मदद करती रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें