फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी राजिंदर सिंह खोटे ने मजदूरों के लिए शुरू की नई पहल

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Jun 2025 03:21 PM IST

इस समय पंजाब में धान की बुआई जोरों पर है और तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। ऐसी झुलसा देने वाली गर्मी में खेतों में काम कर रहे मज़दूरों को अक्सर त्वचा संबंधी संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोगा ज़िले के गांव खोटे निवासी समाजसेवी राजिंदर सिंह खोटे ने एक अनूठी सेवा की शुरुआत की है। राजिंदर सिंह ने खेतों में जाकर वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में मजदूरों को मलहम, ऐंटीबायोटिक दवाइयां, ओआरएस पैकेट और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री नि:शुल्क वितरित करनी शुरू की है। उनका उद्देश्य है कि मजदूर इस गर्मी में बीमार न पड़ें और उनका संक्रमण बचाव हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें