फिरोजपुर के गुरुहरसहाए विधानसभा हलका के आदर्श नगर में घर के बाहर बैठे एक व्यक्ति का मोबाइल बाइक सवार शातिर छीनकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि इस तरह की उसके साथ यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी शातिर उसका मोबाइल छीन कर भाग गए थे। पुलिस ऐसे लूटपाट करने वाले लोगों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।