फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों में फंसे छह मरीजों को रेस्क्यू कर फिरोजपुर अस्पताल में कराया भर्ती

फिरोजपुर सिविल अस्पताल के डॉक्टर राजकुमार चौहान ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में छह लोग ऐसे थे जो बहुत बीमार थे। वहां पर फंसे हुए थे उन्हें बीएसएफ और सेना की मदद से मोटर बोट के जरिए सुरक्षित जगह पर लाया गया । उसके बाद उन्हें एंबुलेंस पर सिविल अस्पताल पहुंचाया । सिविल अस्पताल फिरोजपुर में छह मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग ने पूरे प्रबंध किए हुए हैं और जैसे ही सूचना मिलती है वहां पर एंबुलेंस डॉक्टर के साथ पहुंचती है। मरीज को वहां से लाकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया जाता है। ऐसे छह मरीजों का इलाज चल रहा है । दवाइयां और खान-पान का पूरा इंतजाम सेहत विभाग कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें