फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: मूंगफली-रेवड़ी की खुशबू से महके बाजार, उमड़ रहे खरीदार

अनिल गोयल, फगवाड़ा। ठंड और कोहरे के बीच भी बाजारों में लोहड़ी की रौनक बरकरार है। सोमवार को दिनभर धूप न निकलने के बावजूद मूंगफली, रेवड़ी और गज्जक की खुशबू लोगों को खरीदारी के लिए बाजारों तक खींच लाई। शहर के कटेहरा चौक, सराफा बाजार, गोशाला रोड और बांसा बाजार में सुबह से ही भीड़ बढ़ती गई। लोहड़ी को लेकर शहर के लगभग सभी बाजार मूंगफली, रेवड़ी, गजक की दुकानों से सज गए हैं और लोग भी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। लोहड़ी के चलते कपड़े, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम और लकड़ी की मांग में भी तेजी आई है। मिठाई विक्रेता राणा ने बताया कि ठंड के कारण कारोबार प्रभावित हुआ था, लेकिन अब तिल, गुड़ और रेवड़ी की बिक्री बढ़ रही है। लोहड़ी के दिन बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें