फिरोजपुर छावनी के दुकानदारों का कहना है कि छावनी क्षेत्र में मोबाइल टावरों की रेंज बहुत कम है । कोई भी ग्राहक उनकी दुकान पर सामान खरीदने आता है और गूगल पेमेंट या डिजिटल पेमेंट के जरिए उन्हें भुगतान करता है तो उन्हें बहुत ही परेशानी होती है। कई बार तो कस्टमर पेमेंट डाल देता है और उनके पास मैसेज नहीं पहुंचता है । इस तरह से उन्हें नुकसान भी काफी होता है । ग्राहक से भी कई बार कहासुनी हो जाती है । उन्होंने कंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि मोबाइल टावर लगाने इजाजत दे ताकि सही रेंज मिलें। ताकि उन्हें ग्राहकों से पेमेंट लेने में कोई परेशानी ना हो क्योंकि मौजूदा समय में सभी ग्राहक गूगल पेमेंट से भुगतान करते हैं।