फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में एसजीपीसी सदस्य भोलूवाला ने की सुखबीर बादल पर हमले की निंदा,उच्चस्तरीय जांच की रखी मांग

फरीदकोट में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की सदस्य गुरिंदर कौर भोलूवाला ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब, नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना को सुरक्षा एजेंसियों की गंभीर चूक करार देते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। गुरिंदर कौर भोलूवाला ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल एक प्रमुख राजनीतिक नेता हैं और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत महाराष्ट्र में उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाने चाहिए थे। इसके बावजूद गुरुद्वारा साहिब जैसे धार्मिक स्थल में एक व्यक्ति उनके बेहद करीब पहुंच गया और उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरिंदर कौर भोलूवाला ने कहा कि निहंग के वेश में आया कोई व्यक्ति अगर किसी पर जानलेवा हमला करता है तो इससे पूरे सिख समाज की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति सिख सिद्धांतों और मर्यादा का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता। उन्होंने जांच एजेंसियों से हमलावर की पहचान, उसके मकसद और उसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या संगठन की भूमिका की भी जांच करने की मांग रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें